राखी सावंत को हो सकता है जेल प्राइवेट विडिओ लीक करने के मामले में 

दरअसल अभिनेत्री राखी सावंत कई दिनों से कन्टरोवर्सी में अपने एक्स हसबैन्ड - आदिल खान दुर्रानी को लेकर घिरी हुई है। 

राखी सावंत की शादी आदिल खान दुर्रानी से 2022 में हुआ लेकिन यह जानकारी मीडिया में जनवरी 2023 में सामने आई। शादी के ठीक 8 महीने बाद इनमे अन-बन हुआ और एक दूसरे से अलग रहने लगे। 

आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत पर प्राइवेट वीडियोज़ लीक और सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सअप और अन्य माध्यम से शेयर करने का आरोप लगाया है। 

आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत के खिलाफ इलज़ाम लगाए हैं जो कि भारतीय दंड संहिता के धारा 500 और 34 के अंतर्गत आते हैं। धारा 500, बदनाम करने, और धारा 34, अपराध में सहायक होने के प्रावधान करते हैं।

राखी सावंत की कानूनी टीम ने दावा किया कि विवादित वीडियो 5 साल पुराना है और गंदी क्वालिटी के कारण किसी व्यापक सामग्री को स्पष्ट न कर पाने की समस्या है। 

आदिल खान दुर्रानी, राखी के एक्स हसबैन्ड ने अपनी दूसरी शादी बिग बॉस 12 फ़ेम की जानी मानी अभिनेत्री सोमी खान से कर लिया है। 

आदिल खान और सोमी खान ने 3 मार्च 2024 को अपनी शादी राचाई। सोमी खान से आदिल खान पहली बार उमराह पर मिले। सोमी ने कहा की मै एक नए इंसान से मिली बिना उसके पास्ट को जज किए। 

आपको बता दे की राखी सावंत इस केस को मुंबई हाई कोर्ट से अब सुप्रीम कोर्ट ले जा चुकी है ताकि उन्हे अरेस्ट न किया जाए परंतु कोर्ट ने 4 सप्ताह के अंदर खुद को सरेन्डर करने का आदेश दिया है।